जल्द ही पहाड़ पर दौड़ती नजर आएगी ट्रेन, पूरी होने वाली है ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना…

उत्तराखंड के पहाडों में अब जल्द ही रेल दौड़ती हुई नजर आ सकती है। बता दे कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम तेजी के साथ हो रहा है।बताया जा रहा है कि इस रेल परियोजना पर सुरंगों की खोदाई और अन्य निर्माण कार्य वर्ष 2025 के दिसंबर माह तक पूरे होने वाला है। वहीं इस तेज गति से हो रहे परियोजना कार्य को देखते हुए उम्मीद की जा रही हैं कि वर्ष 2026 में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल पहुँच जाएगी। 

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक कुल 125 किमी लंबी ब्राड गेज रेल लाइन हैं जो 104 किमी भाग विभिन्न 17 सुरंग के भीतर से होकर गुजरेगा। वहीं अभी तक मुख्य व सहायक सुरंगों की कुल 213 किमी में से 153 किमी खोदाई हो चुकी है। जबकि मुख्य सुरंगों की कुल लंबाई 104 किमी है। इनमें 75 किमी की खोदाई हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सभी सहायक सुरंगें हाईवे से जोड़ी जाएंगी। वहीं आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को सीधे हाईवे पर निकाला जा सके।

Previous articleउत्तराखंड के 21 उत्पादों को मिलेगी अब देश-दुनिया में अलग पहचान..
Next articleBig news: लोक सभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयुक्त ने दिया इस्तीफा, अचानक इस्तीफे से चर्चा तेज