सीएम धामी ने ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का किया रोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का रोपण किया। जिसमें बैंगनी एवं काले रंग के ट्यूलिप की प्रजाति भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से मौनपालन की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मौनपालन को और अधिक बढ़ावा दिया जाए।

उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित ने जानकारी दते हुए बताया कि पिथौरागढ़ में वर्ष 2017 में बनाये गये ट्यूलिप गार्डन को लोगों ने काफी पसंद किया। इस बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में अलग से पुष्प वाटिका बनाई जा रही है।

Previous articleपुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: केंद्रों पर लागू होगी धारा-144
Next articleसीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश