धारचूला। देवभूमि उत्तराखण्ड में मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना से कोहराम मच गया है।
दरअसल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आपदा प्रभावित गांव में 22 साल के एक लड़के ने 70 साल की वृद्घा के कपड़े फाड़े फिर दुष्कर्म किया। वृद्घा की हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि वृद्धा को घर पर अकेली देख 22 वर्षीय अनिल सिंह 14 अगस्त की रात उसके कमरे में घुस गया। उसने वृद्धा के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इलाके में उस समय तेज बारिश हो रही थी और आवागमन के रास्ते बंद थे। घटना के बाद वृद्धा की तबियत बिगड़ गई।