25 के बाद हो सकती है बर्फबारी

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी के बाद मौसम करवट लेगा और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। उत्तराखंड में घने कोहरे से मैदानी क्षेत्रों में समस्या बनी हुई हैं। कोहरे के कारण दोपहर बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हो रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बनी हुई है। विभाग के अनुसार 25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिससे 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।
Previous articleसीएम धामी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर श्री रामचरितमानस का पाठ किया
Next articleटस्कर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप