महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म,बीस लाख रूपए भी ऐंठे

देहरादून। थाना बसंत विहार क्षेत्र अंतर्गत एक विधवा महिला ने महाराष्ट्र निवासी एक युवक पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप गया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए लिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह मुंबई में अपने पति के साथ रहती थी,लेकिन सितंबर 2020 में पति को हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह अपने 7 साल के बच्चे के साथ देहरादून में शिफ्ट हो गई। पति की मौत के बाद दोस्त महाराष्ट्र निवासी युवक ने उससे नजदीकियां बनाई। साल 2023 में युवक ने पीड़िता को धमकी दी की उसके पास उसकी कुछ अश्लील वीडियो है जिसे वह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा। युवक ने पीड़िता से रुपए की मांग कर दी। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत ऑनलाइन के माध्यम से महाराष्ट्र पुलिस से की। लेकिन शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।उसके बाद आरोपी जून 2023 को उसके देहरादून घर (फ्लैट) आया और पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर 20 लाख रुपए ले लिए। थाना बसंत विहार प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया है कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous articleअतिवृष्टि से यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुकसान,कई आसपास के क्षेत्रांे को खाली कराया
Next articleजलाशयों के डिसिल्टिंग को रॉयल्टी फ्री करने की नीति बनायेः मुख्य सचिव