धामी सरकार ने की DA में बढ़ोतरी, आदेश हुए जारी…

उत्तराखंड में कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। बता दे कि धामी सरकार ने लाखों कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। जिसमें सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। इसी संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। यानी अब इन कर्मियों को अब चार प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ सैलरी मिलेगी। इसका लाभ करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को मिलने वाला है। 

वहीं इस जारी आदेश में बताया गया है कि 13 जनवरी, 2024 मे राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत ‘पदधारकों, जिन्हें सातवां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है जिनको पहले से निर्धारित शर्ती एवं प्रतिबन्धो के अधीन दिनाक 01.07.2023 से मूल वेतन में अनुमन्य मंहगाई भत्ते की वर्तमान दर 42% को बढ़ाकर 46% प्रतिमाह करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Previous articleUKPSC job Update: 692 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स…
Next articleCM धामी ने चमोली को दी करोड़ों की सौगात, की ये घोषणाएं…