जंगल में आग : प्रदेश में जले इतने जंगल, तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज

प्रदेश में लगातार जंगल की आग बढ़ती जा रही हैं। वहीं आग लगने का सिलसिला जारी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जंगल में आग की 23 घटनाएं सामने आई हैं। इसमें 22 गढ़वाल और एक वन्यजीव क्षेत्र में घटनाएं हुई है। इसके अलावा जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।

लगातार बढ़ रही तेज गर्मी के कारण वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिसके चलते बीते सोमवार को नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2, मसूरी वन प्रभाग में 8, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4, भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 और केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में आग लगी।

वहीं इसके बाद राज्य में अब तक वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर 1121 हो गई है। जिसमें 1520 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। साथ ही अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा ने बताया कि जंगल में आग लगाने के आरोप में अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Previous articleएम्स ऋषिकेश : महिला डॉक्टर के साथ नर्सिंग आफिसर ने की गंदी हरकत, हुआ हंगामा…
Next articleUttarakhand : प्रदेश में बढ़ते तापमान से पिघले ग्लेशियर, नदियों में पानी भरने से बिजली उत्पादन बढ़ा