चंडी प्रसाद बेलवाल ने कार्यकर्ताओं संग लगाया 400 पार का नारा, 80% मतदान कराने का संकल्प लिया…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार चुनाव प्रचार-प्रसार का कार्य जारी है। बीजेपी बूथों पर भी आमजन से जुड़ रही है। इसी कड़ी में डुंडा ब्लॉक के प्रमुख शैलेंद्र कोहली,जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी विजय बडोनी, जिला संयोजक किसान मोर्चा जीत लाल के द्वारा जखारी, पटारा , मालना ,बंदू, पुज्यागांव, लोलदा, खुरमोला,बूथों पर बूथ अध्यक्ष बूथ की टोली व स्थानीय लोगो के साथ बैठकर पन्ना प्रमुख का सत्यापन कर बूथों पर करणीय कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान ओबीसी मोर्चा भाजपा प्रदेश मंत्री चण्डी प्रसाद बेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए ,आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी के झंडे लगाकर सेल्फी के साथ अपनी अपनी फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करते हुए फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार के नारे को सफल बनाने का अनुरोध किया। वहीं इसके बाद ब्रह्मखाल मंडल में पार्टी का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा के प्रभारी सत्ये सिंह राणा  की उपस्थिति में पूरे विधिविधान के साथ हुआ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ब्रह्मकाल मनोज सिलवाल , महामंत्री वेद प्रकाश बिजवान,पुष्पेंद्र कैंतुरा , पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी , जिला मंत्री दुर्गेश सिलवाल सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने एक स्वर में भारतीय जनता पार्टी की 400 पार के नारे के लिए अपने-अपने बूथों पर 80% से अधिक मतदान भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में करवाने का संकल्प लिया।

Latest News -RBI Update: पहली RBI MPC की घोषणा, फिर नहीं मिली EMI में आमजन को राहत…बेलवाल के साथ कार्यकर्ताओं ने लगाया 400 पार का नारा, लिया ये संकल्प…हंसी-खुशी भाई के घर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, दंपती की मौत- बेटी की हालत नाजुक…Chardham Yatra 2023: ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें एप्लाई, पढ़ें नियम…एयरटेल बना सबसे बेहतरीन 5जी नेटवर्क, 5 अवार्ड जीतकर किया शीर्ष स्थान प्राप्त…

Previous articleUttarakhand : प्रदेश में तीन दिन बंद रहेंगी दुकानें, जाने वजह…
Next articleDehradun: राजधानी में आग की चपेट में आने से दो जिंदा लोगों की मौत, भीषण अग्निकांड से मचा कोहराम…