खाई में गिरी मैक्स , सात लोंगो की दर्दनाक मौत

नैनीताल: नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया।

क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका लग रही है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक और घयलों की सूची इस प्रकार है…

मृतक

1-  धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू 38 साल 2-  तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र 35 साल 3-  रमा देवी पत्नी तुलसी प्रसाद 26 साल 4-  योगेश पुत्र तुलसी प्रसाद 6 साल 5-  देवी दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त 45 साल 6-  नरेश पनेरू पुत्र पूरन पनेरू 26 साल 7-  तरुण पनेरू पुत्र तुलसी पनेरू 5 साल

घायल 1-  रमेश पनेरू पुत्र लाल मणी 36 साल चालक 2-  शिव राज सिंह पुत्र कुंवर सिंह 25 साल 3-  नवीन सिंह पुत्र कुंवर सिंह 20 साल 4-  हेम चंद्र पनेरू पुत्र किशन चंद्र 46 साल

Previous articleज्वैलरी शाॅप डकैती मामलाः दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस दून के लिए रवाना
Next articleटनल हादसा: आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंच एसीएस ने लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा