माघ पूर्णिमा : हिंदू धर्म में सभी चीजों को बराबर की मान्यता दी गई है। फिर चाहे वो कोई जीव हो या पशु-पक्षी या फिर पेड़-पौधे। हिंदू धर्म में हमेशा ही इन सभी की पूजा की जाती है। इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। चूंकि इस साल माघ पूर्णिमा महाकुंभ के बीच पड़ रहा है। इसलिए सभी ग्रह नक्षत्र भी मनुष्यों के लिए भी अनुकूल मालूम होते हैं। ऐसे में खास मौकों पर मनुष्यों की धन-वैभव की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए, आइए हम आपको बताते हैं।
हिंदू धर्म के मुताबिक, कुछ ऐसे पेड़-पौधे होते हैं, जिनपर मां लक्ष्मी स्वंय वास करती है। कहा जाता है कि इन पेड़-पौधों को घर में लगाने या घर के आस-पास लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर की आर्थिक तंगी को दूर करती हैं।
–तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी को बेहद ही पवित्र मानी गई हैं। ज्यादातर हिंदूओं के घर में इनकी पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी माता भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं। ये भी कहा जाता है कि तुलसी माता ने भगवान विष्णु को पत्थर की मूर्ति में तब्दील कर दिया था, इस कारण स्वयं मां लक्ष्मी तुलसी माता के पास आईं और उन्होंने नारायण को आजाद करने की विनती की थी। तभी से तुलसी पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इस बार महाकुंभ के बड़े स्नान यानी माघी पूर्णिमा के दिन तुलसी का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए और उनकी पूजा की जानी चाहिए।
कदंब का पेड़
माना जाता है कि कदम के पेड़ पर माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण बचपन में जब कदंब के पेड़ पर चढ़कर बांसुरी बजाते थे, तो मां लक्ष्मी का रूप यानी राधा अपनी सुध-बुध खोकर कदंब के पास आ जाती थी। यही वजह है कि इस पेड़ को भी मां लक्ष्मी बहुत प्रेम करती हैं और वह स्वयं इस पर वास करती है। अत: माघ पूर्णिमा के दिन इस पेड़ को भी जरूरी लगाना चाहिए।
–क्रसुला का पौधा
हिंदू धर्म में क्रसुला को भी पवित्र पौधे में से भी एक माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा जहां भी होता है, वहां लक्ष्मी मां का आना तय होता है। इसलिए माघ पूर्णिमा के दिन इसे जरूर लगाएं।
–कनेर का पौधा
माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को कनेर के फूल अति प्रिय हैं। हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए मां लक्ष्मी को कनेर का पुष्प जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन इस पौधे को भी लगाना शुभ माना गया है।