ट्रैक पर फंसे दोनों पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला

चमोली। चैखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों विदेशी महिला पर्वतारोहियों को रविवार सुबह तीसरे दिन सुरक्षित निकाल लिया गया है।
पिछले दो दिनों विदेशी पर्वतारोहियों को खोजने में असमर्थ होने के बाद तीसरे दिन रविवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें दोनों पर्वतारोही सुरक्षित मिले। ब्रिटिश महिला फायजने मान्नेरस (27) और यूएसए की महिला मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) बदरीनाथ से 6995 मीटर ऊंचे चैखंबा पर्वत आरोहण के लिए गईं थीं। तीन अक्तूबर को उन्होंने पेजर से अपने दूतावास से संपर्क कर बताया कि वे चैखंबा के पीक पर पहुंचने से पहले फंस गए हैं। उनका सामान खाई में गिर गया है।इसके बाद शुक्रवार को वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। उसके बाद शनिवार को एसडीआरएफ और वायुसेना ने सुबह से क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया। लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया। विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश में निकली एसडीआरएफ की टीम पर्वत पर करीब 4500 मीटर की ऊंचाई तक पहुंची थी। यह एडवांस बेस कैंप है।एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिलाओं ने जिस जगह से संपर्क किया था वह 6200 मीटर के करीब है। टीम से लगातार सेटेलाइट से संपर्क किया। सुबह इससे अधिक ऊंचाई पर पर्वतारोही मिले।

Previous articleपिटाई से पर्यटक की मौत मामले में पांच गिरफ्तार
Next article रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया,होटल और रिक्शा स्टैंड को किया ध्वस्त