चारधाम यात्रा : यात्री और परिवहन व्यवसायियों का टूट रहा सब्र, यात्रा व्यवस्था पर उठे सवाल…

प्रदेश में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही हैं। वहीं यात्रियों को हो रही सुविधा के कारण उनका सब्र खत्म होता जा रहा है। वहीं शुक्रवार को ऋषिकेश परिवहन कारोबारियों और तीर्थ यात्रियों ने ISBT स्थित पंजीकरण कार्यालय मे जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यात्रा व्यवस्था पर सवाल खड़े किये। वहीं यात्री और परिवहन कारोबारियों का कहा कि सरकार और प्रशासन इस यात्रा काल मे पहले दिन से ही फेल होती नजर आ रही है।

वहीं अब इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना हैं कि ट्रांजिट कैंप मे बसे भी उपलब्ध हैं, लेकिन प्रशासन यात्रियों को रोकने के साथ ही बसों का संचालन भी नहीं करने दे रही है। जिससे दोनों को नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ जो यात्री रजिस्ट्रेशन करवा भी चुके हैं उन्हें भी वे वजह कैंप मे रोका गया है।

जानकारी के अनुसार 7 दिन पहले शुरू हुई चारधाम यात्रा मे लाखों तीर्थ यात्री उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। जहाँ यात्रा मार्गों पर भारी भीड़  को देख और लग रहे लम्बे जाम के चलते प्रशासन ने आगामी 20 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए काउंटर बंद कर दिए हैं। वहीं इस समय ऋषिकेश पंजीकरण परिसर मे यात्रियों का हुजूम जमा हो रहा है। वहीं परिवहन कारोबारियों और अधिकारियों के बीच लगभग एक घंटे की वार्तालाप के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गया। 

इस मौके पर मौजूद मनोज ध्यानी. नवीन चंद रमोला, विनोद भट्ट, संदीप गुप्ता, पंकज शर्मा, महेश शर्मा, रवि जैन आदि मौजूद रहे।

Previous articleमौसम का हाल : गर्मी से मिल सकती हैं राहत, देखें कैसा रहेगा मौसम
Next articleहादसा : एक दिन में अलग अलग जगह हुए हादसे, कई हुए घायल तो कई की मौत…